पंजाब

चलती कार के ऊपर गिरा कंटेनर, बीच सड़क बिछीं लाशें

Shantanu Roy
27 May 2022 10:16 PM IST
चलती कार के ऊपर गिरा कंटेनर, बीच सड़क बिछीं लाशें
x
बड़ी खबर

खन्ना। खन्ना में भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सड़क पर चलती कार के ऊपर एक कंटेनर गिर गया है, जिसके चलते मां और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। ये लोग फतेहगढ़ साहिब से माथा टेक वापस अपने गांव जा रहे थे। हादसाग्रस्त लोग गांव नसराली के रहने वाले हैं। इस दुर्घटना में मृतक महिला का पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि जुड़वा बहन-भाई व उनकी मां नवप्रीत कौर की इस हादसे में मौत हो गई है।

Next Story